स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी हुमा कुरैशी की ‘बयान’

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी हुमा कुरैशी की ‘बयान’
  • हुमा कुरैशी बोलीं- ‘बयान’ मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म

मुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी आगामी फिल्म ‘बयान’ के 2026 इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है।बिकास रंजन मिश्रा के लेखन और निर्देशन में बनी हिंदी पुलिस प्रोसीजरल ड्रामा ‘बयान’ फेस्टिवल की आधिकारिक लाइन-अप में शामिल की गई है। फिल्म का ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर मेलबर्न में होगा।

फिल्म में हुमा कुरैशी ने रूही नामक एक दृढ़ निश्चई पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो अपने पहले बड़े मामले की जांच करती है। यह मामला एक प्रभावशाली धार्मिक गुरु पर लगे यौन शोषण के आरोपों से जुड़ा है। जांच के दौरान रूही को व्यवस्था की बाधाओं, गवाही देने से हिचकिचाने वाले लोगों और न्याय की राह में आने वाली कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

हुमा कुरैशी ने कहा, “‘बयान’ मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक रूप से संतोष देने वाली फिल्मों में से एक है। रूही एक ऐसी महिला है, जो हर तरह के दबाव के बावजूद अपने सिद्धांतों पर अडिग रहती है। इस किरदार को निभाने से मुझे एक कलाकार के रूप में बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। फिल्म की खासियत केवल इसकी रोमांचक जांच नहीं है, बल्कि यह सत्ता, सच और न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल भी उठाती है। मुझे बेहद खुशी है कि ‘बयान’ का प्रदर्शन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होने जा रहा है। यह ऐसा मंच है, जिसने हमेशा साहसी और सार्थक सिनेमा को प्रोत्साहित किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म से जुड़ेंगे और इसकी कहानी लंबे समय तक उनके साथ बनी रहेगी।”

 

 

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें