स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

हिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगे

हिंदूराव अस्पताल के आईसीयू में बेड बढ़ेंगे

नई दिल्ली। हिंदूराव अस्पताल का गुरुवार को महापौर प्रवेश वाही ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में नई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही नए ब्लॉक का भी उद्घाटन किया है। महापौर ने कहा कि अस्पताल के आईसीयू की क्षमता आठ बेड से बढ़ाकर 18 बेड की जा रही है। इसका कार्य प्रगति पर है। इससे गंभीर मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी। महापौर ने कहा कि अस्पताल के पुराने रेजिडेंस ब्लॉक को हटाकर उसके स्थान पर नया वार्ड ब्लॉक विकसित करने की योजना है। ब्लॉक में लगभग 200 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा पुराने लॉन्ड्री ब्लॉक को हटाकर वहां रेजिडेंस ब्लॉक को स्थानांतरित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। महापौर ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, व्यवस्थाओं व विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक, वार्ड, बाल चिकित्सा आपातकालीन ब्लॉक, आईसीयू व लेबर रूम का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, इलाज व्यवस्था व सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। महापौर ने दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मरीजों को आवश्यक दवाइयां समय पर उपलब्ध हों। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की सड़क की मरम्मत के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें