हत्या के प्रयास में चार अभियुक्त गिरफ्तार दो कार बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो कार बरामद की हैं।
हसरत अली पुत्र जाबिर निवासी ग्राम खनपुरा थाना गागलहेड़ी ने तहरीर देकर बताया था कि शाहनवाज पुत्र नामालूम निवासी ग्राम बुद्धाहेड़ी थाना पथरी जिला हरिद्वार ने उसके भाई इसराईल की बुलेट मोटरसाइकिल नंबर यूके 17 जी 3574 में स्विफ्ट गाड़ी नंबर यूके 17पी-7294 से टक्कर मारकर गिरा दिया, लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से मारपीट की, कनपटी पर पिस्टल लगाई और अपहरण कर ले गये।
प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व मे पुलिस ने अभियुक्त शहनवाज पुत्र इस्लाम उर्फ भूरा, गुलफाम उर्फ गुल्लू, महबूब पुत्र अय्यूब, मुजम्मिल पुत्र सईद निवासी हरिद्वार को गांव नंदनपुर के सामने मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।



