स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजनराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजन

हर बूथ पर बनेगी पांच कार्यकतार्ओं की टीम: धर्मपाल सिंह

राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने चुनावी रणनीति का खाका पेश किया

हर बूथ पर बनेगी पांच कार्यकतार्ओं की टीम: धर्मपाल सिंह
दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान बोलते प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह।

पायनियर समाचार सेवा


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने चुनावी रणनीति का खाका पेश करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर पांच सक्रिय कार्यकतार्ओं की टीम तैयार की जाएगी। इसके साथ ही सभी 1,918 मंडलों में 25-25 सक्रिय कार्यकतार्ओं की सूची बनाई जाएगी, जिन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

 धर्मपाल सिंह ने बताया कि नवंबर और दिसंबर में संगठनात्मक गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के अंतर्गत बड़ी पदयात्राएं निकाली जाएंगी। प्रत्येक पदयात्रा में 25 हजार या उससे अधिक कार्यकतार्ओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, तीन नवंबर को लखनऊ और बरेली, चार नवंबर को गोरखपुर और प्रयागराज तथा पांच नवंबर को गाजियाबाद में पदयात्राएं होंगी। इनमें केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।


 प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि चुनावी तैयारियों में मतदाता सूची महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दीपावली के बाद पार्टी विशेष अभियान चलाकर नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करेगी। इसके लिए आॅनलाइन फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। 18 से 21 वर्ष के युवाओं को जोड़ने के लिए प्रदेश में 200 स्थानों पर युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सभी मंडलों में नवमतदाता सम्मेलन भी होंगे।


 धर्मपाल सिंह ने लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया। इसके लिए घर-घर संपर्क, चाय पर चर्चा और मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित होंगी। किसान चौपाल, सहभोज और छोटे कारोबारियों से संवाद के कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। महिला मोर्चा के माध्यम से महिला मतदाताओं को जोड़ने की विशेष रणनीति बनाई गई है।उन्होंने पूर्व जनप्रतिनिधियों, पुराने पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के कार्यकतार्ओं को भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ने की बात कही। धर्मपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि मिशन-2027 के लिए सभी कार्यकतार्ओं की क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी तय होगी। नवंबर और दिसंबर के कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर भाजपा चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह सक्रिय करने में जुटेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें