स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण नवरात्रि में शुरू होगा

हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण नवरात्रि में शुरू होगा

गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी पर फ्लाईओवर का निर्माण नवरात्रि में शुरू होगा। जीडीए ने फ्लाईओवर बनाने के लिए एजेंसी चिह्नित कर ली है, जिसे अब वर्कआर्डर जारी होगा। फ्लाईओवर के बनने से हापुड़ चुंगी समेत आसपास के क्षेत्र में जाम की समस्या दूर हो सकेगी। गाजियाबाद में जाम की समस्या है, जिसमें हापुड़ चुंगी मुख्य जाम प्वाइंट है। यहां सुबह व शाम के वक्त सबसे अधिक जाम रहता है। दिल्ली मेरठ रोड से एनएच नौ जाने आने वाले वाहन एएलटी सेंटर से होते हुए हापुड़ चुंगी और डायमंड फ्लाईओवर के जरिये एनएच नौ और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे आ जा सकते हैं। इन मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक देखते हुए जीडीए ने नया प्लान तैयार किया है। योजना के तहत प्राधिकरण संजयनगर सेक्टर 23 के एएलटी सेंटर से हापुड़ चुंगी होते हुए कविनगर थाने से आगे शास्त्रीनगर चौराहे तक फ्लाईओवर बनेगा। इस परियोजना को पूर्व में शासन भी मंजूरी दे चुका है। ऐसे में जीडीए ने निर्माणाधीन एजेंसी का चयन भी कर लिया है, जिसे एक हफ्ते के भीतर वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद एजेंसी अपना काम शुरू करेगी। अधिकारी बताते हैं कि नवरात्रि के दौरान एजेंसी फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर सकती है, जिसे एक साल के भीतर तैयार कर लिया जाएगा।

1.2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर 125 करोड़ खर्च होंगे

इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 1.2 किलोमीटर तक होगी। परियोजना की लागत करीब 125 करोड़ है, जो क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से खर्च होगा। चार लेन के फ्लाईओवर के तैयार होने से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारी बताते हैं कि फ्लाईओवर बनाने से पूर्व जो सर्वे किया था, वह पूरी तरह सफल रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार परही परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

एक्सप्रेस वे से राजनगर एक्सटेंशन की दूरी होगी कम

एनएच नौ और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए मुख्य रूप से एएलटी सेंटर से हापुड़ चुंगी होते हुए शास्त्रीनगर के जरिये डायमंड फ्लाईओवर वाला मार्ग है। इस मार्ग का प्रयोग गाजियाबाद क्षेत्र के सभी लोग करते हैं। साथ ही राजनगर एक्सटेंशन के लोग भी इसी मार्ग के जरिये एनएच नौ और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पकड़ते हैं। ऐसे में इस मार्ग का महत्व सबसे अधिक है। फ्लाईओवर बनने के बाद हापुड़ चुंगी पर जाम की समस्या दूर होगी।

हापुड़ चुंगी पर लगता है जाम

हापुड़ चुंगी पर सुबह व शाम के वक्त लंबा जाम लगता है। हापुड़ रोड पर डासना, गोविंदपुरम, पुलिस लाइन आदि योजनाओं में रहने वाले लोग पुराना बस अड्डा जाते हैं। वहीं, पुराने बस अड्डे की तरफ कलेक्ट्रेट से लोग चौराहा बार करते हैं। इसी तरह एएलटी और कविनगर थाने की तरफ से भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस कारण इस चौराहे पर सबसे अधिक जाम रहता है। इसी जाम को खत्म करने के लिए एएलटी से शास्त्रीनगर तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। हालांकि कलेक्ट्रेट से हापुड़ चुंगी होते हुए सीबीआई एकेडमी तक फ्लाईओवर बनाने की भी चर्चा की गई, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी एएलटी मार्ग पर बनाने तय हुआ।

फ्लाईओवर योजना की स्थिति

हापुड़ चुंगी पर फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार है। फ्लाईओवर बनाने वाली एजेंसी का चयन कर लिया है। नवरात्रि में फ्लाईओवर का काम शुरू करने की योजना है। इस फ्लाईओवर के तैयार होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
-नंद किशोर कलाल, उपाध्यक्ष, जीडीए
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें