स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

हाईवे पर थमा पहाड़ों का सफर, जाम में फंसे पर्यटक

छुट्टी मनाने निकले परिवारों का उत्साह घंटों इंतजार में बदला,

हाईवे पर थमा पहाड़ों का सफर, जाम में फंसे पर्यटक

सुनील जायसवाल बिहारीगढ़। छुट्टी पर देहरादून-मसूरी जा रहे पर्यटकों का सफर हाईवे पर ही थम गया। अवकाश के चलते दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी से उत्तराखंड की ओर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर यातायात की रफ्तार थम गई।

गणेशपुर टोल प्लाजा पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार, बस और अन्य वाहनों की कतार कई किलोमीटर तक फैल गई। यात्री करीब पांच घंटे तक जाम में फंसे रहे। छुट्टी मनाने निकले परिवारों का उत्साह हाईवे पर घंटों इंतजार में बदल गया।

टोल प्लाजा पर बढ़े ट्रैफिक दबाव का असर आगे तक दिखाई दिया। टोल पार करने के बाद भी वाहनों को अपेक्षित रफ्तार नहीं मिल सकी। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। छुट्टी पर बड़ी संख्या में लोग देहरादून, मसूरी और उत्तराखंड के अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रवाना हुए थे। वाहनों की संख्या बढ़ने से पर्यटन मार्ग पर दबाव बढ़ता चला गया।

गणेशपुर में लगे जाम का असर यूपी-उत्तराखंड सीमा तक नजर आया। आशारोड़ी चौकी के आसपास भी भारी ट्रैफिक और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सीमा पार करने के बाद भी यात्रियों को जाम से जूझना पड़ा।

जाम में फंसे परिवार सबसे ज्यादा परेशान रहे। बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि छुट्टी मनाने निकले थे, लेकिन घंटों के जाम ने सफर का मजा किरकिरा कर दिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें