स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपश्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपश्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राज्यपाल ने नवयुग महाविद्यालय की शिक्षिका को किया सम्मानित

राज्यपाल ने नवयुग महाविद्यालय की शिक्षिका को किया सम्मानित

69वें दीक्षांत समारोह में डॉ. नेहा अग्रवाल को मिला ‘टीचर एक्सीलेंस अवार्ड’

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ के रसायन विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य *डॉ. नेहा अग्रवाल* को लखनऊ विश्वविद्यालय के *69वें दीक्षांत समारोह* में *’टीचर एक्सीलेंस अवार्ड’* से सम्मानित किया गया। यह सम्मान *उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल* के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. अग्रवाल को यह सम्मान उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्य, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित शोधपत्रों, अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित पुस्तकों एवं संपादित ग्रंथों, पेटेंट, नवाचार, उत्कृष्ट अध्यापन, संस्थागत विकास तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम अधिकारी के रूप में उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामुदायिक सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है। इसके अतिरिक्त आईक्यूएसी, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ, कौशल विकास, नवाचार तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन एवं संचालन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

डॉ. अग्रवाल की यह उपलब्धि नवयुग कन्या महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध संस्कृति का प्रतीक मानी जा रही है। महाविद्यालय की प्राचार्या *प्रो. मंजुला उपाध्याय* एवं समस्त शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अग्रवाल भविष्य में भी शिक्षा, अनुसंधान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करती रहेंगी और संस्थान का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें