स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बाद खाड़ी क्षेत्र से 4,048 भारतीय नाविकों की वापसी करवाई: सोनोवाल

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बाद खाड़ी क्षेत्र से 4,048 भारतीय नाविकों की वापसी करवाई: सोनोवाल

मुंबई। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि सरकार हर भारतीय नाविक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और पश्चिम एशिया संकट के बाद खाड़ी क्षेत्र से 4,048 नाविकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया है। ‘नाविक सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण’ विषय पर आयोजित चर्चा में उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक हजारों नाविकों की सुरक्षित वापसी कराई है और उनके परिवारों को भी आवश्यक सहायता दी गई है। यह चर्चा समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (डीजीएमए) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में की गई। इस कार्यक्रम में एकीकृत ई-गवर्नेंस और डिजिटल समुद्री सेवाओं के मंच ‘ई-समुद्र’ की शुरुआत की गई। केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि हमारा मुख्य मकसद दुनिया भर में जहाजों पर तैनात हर भारतीय नाविक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हमने अब तक 4,048 से ज्Þयादा नाविकों को वापस बुलाया है।

उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया है और हमने उनके परिवारों की भी मदद की है। मंत्रालय के अनुसार, डीजीएमए ने 16,000 से अधिक सूचनाओं की निगरानी की, 40,000 से ज्यादा संचार संभाले और विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों, भारतीय नौसेना, जहाज मालिकों तथा अन्य समुद्री हितधारकों के सहयोग से 4,000 से अधिक फंसे भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। ‘ई-समुद्र’ मंच के 15 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। यह एक व्यापक डिजिटल मंच है, जो नाविकों, पोत परिवहन कंपनियों, बंदरगाहों और अन्य समुद्री हितधारकों के लिए विभिन्न सेवाओं को एकीकृत करेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें