स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

सोना 2,840 रुपये टूटा, चांदी भी फिसली

सोना 2,840 रुपये टूटा, चांदी भी फिसली

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,840 रुपये टूटकर 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी। वहीं, चांदी की कीमत 8,040 रुपये लुढ़क कर 2.4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के दो महीने से अधिक के निचले स्तर पर रही। मुख्य रूप से डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं में बिकवाली हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,840 रुपये टूटकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर रही। बृहस्पतिवार को यह 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।

चांदी में भी बड़ी गिरावट देखी गई और यह 8,040 रुपये टूटकर 2,40,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गयी। पिछले सत्र में यह 2,48,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी ने सात अप्रैल को भी इसी स्तर के आसपास कारोबार किया था। उस समय इसकी कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। विश्लेषकों का कहना है कि सर्राफा बाजार दबाव में रहा क्योंकि निवेशकों ने डॉलर को प्राथमिकता दी। ऐसी संभावना है कि अमेरिका की प्रमुख ब्याज दर लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमत दबाव में रही क्योंकि डॉलर की मजबूती बाजार की धारणा पर नकारात्मक असर डाल रही है। डॉलर सूचकांक एक साल के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह हाल की गिरावट इस साल की शुरुआत में देखे गए रिकॉर्ड उच्च स्तर से एक बड़ा बदलाव है और सोना अब लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोने की कीमत 60.70 डॉलर यानी 1.44 प्रतिशत टूटकर 4,148.45 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी की कीमत 1.51 प्रतिशत टूटकर 64.73 डॉलर प्रति औंस रही। विश्लेषकों का कहना है कि बाजार धारणा इस हफ्ते की शुरुआत में घोषित अमेरिका-ईरान शांति समझौते के अगले चरण को लेकर बनी अनिश्चितता से भी प्रभावित हुई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें