स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रांगप्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में स्थापित हुई एस्ट्रो लैब, डीएम ने किया लोकार्पणदिव्यांग बच्चों ने डेयरी और बिस्किट फैक्ट्री में सीखी आधुनिक तकनीकऋषिकेश में महा योग ध्यान कुंभ के दूसरे दिन सामूहिक ध्यान और राष्ट्रीय विस्तार पर मंथनमतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिलेभर में विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षणएम्स में वाहनों की पार्किंग पर शुल्क वसूली से लोगों में आक्रोशछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रांगप्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में स्थापित हुई एस्ट्रो लैब, डीएम ने किया लोकार्पणदिव्यांग बच्चों ने डेयरी और बिस्किट फैक्ट्री में सीखी आधुनिक तकनीकऋषिकेश में महा योग ध्यान कुंभ के दूसरे दिन सामूहिक ध्यान और राष्ट्रीय विस्तार पर मंथनमतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिलेभर में विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षणएम्स में वाहनों की पार्किंग पर शुल्क वसूली से लोगों में आक्रोश

गंगा की लहरों पर भारत के शौर्य की उड़ान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन

गंगा तट पर मेक इन इंडिया' के संकल्प को जीवंत करने के लिए गंगा की आरती उतार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की प्रार्थना

गंगा की लहरों पर भारत के शौर्य की उड़ान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन

पायनियर समाचार सेवा। वाराणसी

मां गंगा के पावन आंचल में देश की सांस्कृतिक चेतना और आधुनिक सैन्य शक्ति के अद्भुत संगम को प्रदर्शित करने के अवसर पर शनिवार को नमामि गंगे ने सामने घाट पर काशीवासियों के साथ 'हर-हर महादेव' के उद्घोष, डमरुओं की थाप और पुष्पवर्षा के बीच मां गंगा की आरती उतारकर अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। 25 अक्टूबर रविवार को इस एयर शो के मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के मद्देनजर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के सर्वांगीण विकास का आशीर्वाद मांगा ।

 मां गंगा की आरती के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा, स्वदेशी तकनीक से बने तेजस , ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर व पीएम मोदी की तस्वीर शामिल करके 'मेक इन इंडिया' के संकल्प को जीवंत कर रहे आयोजन के प्रति आभार जताया। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में भारतीय वायुसेना का भव्य मेगा एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' राष्ट्र की सैन्य शक्ति और शौर्य का एक अभूतपूर्व प्रदर्शन है। भारतीय वायुसेना के विमानों ने अपनी गर्जना से पूरी काशी को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है। इस एयर शो में भारतीय वायुसेना के बेड़े के 20 से अधिक विमान हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें स्वदेशी तकनीक से बने तेजस, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर ',मेक इन इंडिया' के संकल्प को जीवंत कर रहे हैं।

भारत में स्वदेशी तकनीक से बने हेलीकॉप्टरों का विकास और उनका प्रदर्शन 'आत्मनिर्भर और विकसित भारत' की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, विनोद सिंह, लल्लन सिंह बांसुरी वाले, डॉ प्रमोद कुमार पाण्डेय, राम सिंह, ऊषा सिंह, रामाशंकर पाण्डेय, लीलावती द्विवेदी, तनु त्रिवेदी, गोपाल पाण्डेय , अवधेश सिंह आशीष कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें