मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
Others

गिरनार फाउंडेशन ने सो टू ग्रो पहल के तहत 67,000 सीड बॉल्स तैयार कर बांटे

गुरुग्राम। कारदेखो ग्रुप की सीएसआर इकाई गिरनार फाउंडेशन ने अपनी वार्षिक पर्यावरण पहल सो टू ग्रो के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। एक महीने तक चली इस मुहिम में फाउंडेशन ने कर्मचारियों और समुदाय के सहयोग से 67,000 सीड बॉल्स तैयार कर…

साझा करें WhatsAppFacebookX
गिरनार फाउंडेशन ने सो टू ग्रो पहल के तहत 67,000 सीड बॉल्स तैयार कर बांटे
गिरनार फाउंडेशन द्वारा अरावली में बीजारोपण के लिए सीड बॉल्स तैयार करते स्टाफ सदस्य।

गुरुग्राम। कारदेखो ग्रुप की सीएसआर इकाई गिरनार फाउंडेशन ने अपनी वार्षिक पर्यावरण पहल सो टू ग्रो के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। एक महीने तक चली इस मुहिम में फाउंडेशन ने कर्मचारियों और समुदाय के सहयोग से 67,000 सीड बॉल्स तैयार कर वितरित किए।
यह पहल केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इकोलॉजिकल रिस्टोरेशन, हरित आवरण बढ़ाने और समुदाय की भागीदारी पर केंद्रित रही। गुरुग्राम और जयपुर में आयोजित इस अभियान में कारदेखो ग्रुप के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। उदयन केयर सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से सीड बॉल्स बनाने की वर्कशॉप आयोजित हुईं। युवा बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फाउंडेशन के अनुसार, इस पहल ने कम उम्र से ही बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की। इस पहल पर गिरनार फाउंडेशन की प्रमुख पीहू जैन ने कहा कि गिरनार फाउंडेशन में हमारा मानना है कि सार्थक पर्यावरणीय परिवर्तन की शुरुआत सामूहिक प्रयासों से होती है। पिछले तीन वर्षों में सो टू ग्रो हमारी एक प्रिय वार्षिक परंपरा बन गई है। उन्होंने कहा कि यह हमारे कर्मचारियों को स्कूलों, एनजीओ, समुदायों और सरकारी सहयोगियों के साथ जोड़ती है। एक पर्यावरणीय पहल के रूप में शुरू हुई यह गतिविधि आज एक सांझा आंदोलन का रूप ले चुकी है, जो समुदाय की अधिक भागीदारी को प्रेरित करती है। हम निरंतर सहयोग और साझा जिम्मेदारी से स्थायी पर्यावरणीय प्रभाव उत्पन्न करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।