स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का हंगामा, कलक्ट्रेट कूच पर अड़े

पांच घंटे तक चला मान-मनौव्वल, 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात

गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का हंगामा, कलक्ट्रेट कूच पर अड़े

 पीलीभीत ।  गन्ने के बकाया भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को सैकड़ों किसानों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के आवाह्न पर निरंजनकुंज कॉलोनी में किसान जुटे और सभा के बाद कलक्ट्रेट की ओर जुलूस लेकर निकल पड़े। पुलिस-प्रशासन ने किसानों को रास्ते में रोक लिया। किसान कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के सामने अपनी बात रखने की मांग पर अड़ गए।


सभा में किसानों ने बरखेड़ा की बजाज चीनी मिल और शाहजहांपुर के बंडा की चीनी मिल पर गन्ने का भुगतान बकाया होने का मुद्दा उठाया। किसानों का कहना था कि कई माह बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। करीब चार माह पहले भी इस समस्या को लेकर गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के आवास का घेराव किया गया था। किसानों को समझाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य, सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा और गन्ना विभाग के अधिकारी पहुंचे।


बाद में एएसपी हिमांशु गौरव और एडीएम प्रसून द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद एएसपी के समझाने पर किसान जुलूस न निकालने पर सहमत हुए। इसके बाद 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शाम करीब चार बजे डीएम आलोक कुमार से मुलाकात कर समस्याएं रखी। डीएम ने नियमानुसार निस्तारण का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान लौट गए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें