स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

गांधी-शास्त्री जयंती पर जिले में गूंजा सत्य, सादगी और स्वच्छता का संदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर जिले में गूंजा सत्य, सादगी और स्वच्छता का संदेश

जिलाधिकारी ने चरखा चलाकर खादी अपनाने का किया आहृान, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से किया संवाद

पायनियर । जौनपुर


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में शुक्रवार को पूरे उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रामधुन एवं विचार गोष्ठी के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ाया। उनका जीवन सादगी, सत्य, आत्मचिंतन और समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले यह विचार किया जाना चाहिए कि उसका प्रभाव सामान्य व्यक्ति के जीवन पर क्या पड़ेगा। प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को भी याद किया।
जयंती के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी ने स्वयं चरखा चलाकर खादी और स्वदेशी वस्त्रों के प्रति लोगों को प्रेरित किया तथा खादी उत्पादों की खरीदारी भी की। उन्होंने लोगों से खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पाद अपनाने का आ’’ान किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी ने पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम के बाद खरका तिराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं सैयद अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने बच्चों के साथ बुजुर्गों को फल वितरित किए और उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
सुबह नौ बजे जिले के सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मलिन बस्तियों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया गया। विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अजय अम्बष्ट, महिपाल सिंह, शिवमोहन श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें