बीएन हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील परिसर स्थित बीकेटी बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को बीएन हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजित हुआ। शिविर में अधिवक्ताओं,उनके सहयोगियों तथा क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच कर लोगों को रोगों की रोकथाम और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर के दौरान लगभग 87 अधिवक्ताओं एवं उनके सहयोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व डेढ़ सौ से अधिक लोगों को सर्दी, जुकाम,बुखार समेत सामान्य बीमारियों की आवश्यक दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गई।

चिकित्सकों ने अनियमित दिनचर्या,तनाव और बदलती जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और व्यायाम अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह एवं महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बीएन हॉस्पिटल टीम के इस सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं और आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ऐसे शिविर अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *