मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने बरदौलिया में सरकारी अस्पताल बनवाने हेतु किया प्रदर्शन

बलरामपुर।समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती के अगुवाई में बरदौलिया के युवाओं ने सरकारी अस्पताल बनवाने के लिए किया प्रदर्शन, शिवपुरा से बरदौलिया मुख्य सड़क किनारे बरदौलिया गांव दक्षिण भागड़ के पास उप स्वास्थ्य केंद्र बरदौलिया का…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने बरदौलिया में सरकारी अस्पताल बनवाने हेतु किया प्रदर्शन

बलरामपुर।समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा श्रावस्ती के अगुवाई में बरदौलिया के युवाओं ने सरकारी अस्पताल बनवाने के लिए किया प्रदर्शन, शिवपुरा से बरदौलिया मुख्य सड़क किनारे बरदौलिया गांव दक्षिण भागड़ के पास उप स्वास्थ्य केंद्र बरदौलिया का कई वर्षों पहले निर्माण किया गया था जो आजतक मौके पर चालू नहीं हुआ न ही किसी व्यक्ति को कोई स्वास्थ्य लाभ हुआ भवन धीरे धीरे खंडहर में तब्दील हो गया लेकिन अस्पताल के बिना मेडिकल से दवा खरीदकर खाने के लिए जनता मजबूर है झोलाछाप डॉक्टरों से ईलाज करवाना पड़ता है क्योंकि आसपास कोई सरकारी अस्पताल नहीं है करीब दस किलोमीटर दूरी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा और इसी तरह से दस किलोमीटर दूर मिसिरपुरवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया सतघरवा बलरामपुर बना तो है लेकिन बीमारी जांच करने की व्यवस्था तक नहीं है आजतक बरदौलिया बाजार में कोई सरकारी अस्पताल नहीं होने से जनता में आक्रोश व्याप्त है युवाओं ने उप स्वास्थ्य केंद्र बरदौलिया पर प्रदर्शन करके चालू करवाने एवं फिर से नई सरकारी अस्पताल बनवाने की मांग किया साथ ही जिला अधिकारी बलरामपुर के नाम से प्रार्थनापत्र भी लिखा इस प्रदर्शन में समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के साथ युगल किशोर शुक्ल निवासी पदुमचक्की समेत, सुजीत कुमार राम बाबू, साकेत बिहारी, रोहित मणि, उमेश,संदीप कुमार, शाकिर,पंकज, आवेश, सुभानरजा, रक्षा राम आदि तमाम युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे एडवोकेट युगल किशोर शुक्ल ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर अस्पताल बनवाने की मांग किया जिसका संदर्भ संख्या 40018226013727 है

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →