स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

सैनिक कॉलोनी में स्टील पार्किंग में बना डाला फ्लैट, नगर निगम ने किया सील

सैनिक कॉलोनी में स्टील पार्किंग में बना डाला फ्लैट, नगर निगम ने किया सील
  • कई दिनों से मिल रही थीं शिकायतें, परिवार वर्षों से जमाए था कब्जा
  • अदालत के आदेश के बावजूद पार्किंग में निर्माण का मामला

कविता। फरीदाबाद
सैनिक कॉलोनी में स्टील पार्किंग की जगह पर फ्लैट बनाकर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे परिवार के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पार्किंग में बनाए गए मकान को सील कर दिया। कार्रवाई से पहले वहां रह रहे परिवार को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की ओर से इस अवैध निर्माण और कब्जे को लेकर कई दिनों से लगातार शिकायतें की जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि पार्किंग के लिए निर्धारित स्टील स्ट्रक्चर वाली जगह को कथित तौर पर पूरी तरह से मकान का रूप दे दिया गया था। परिवार लंबे समय से इसमें रह रहा था। शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और गुरुवार को सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया।

पार्किंग में बना दिए फ्लैट
सैनिक कॉलोनी में स्टील पार्किंग को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्टील पार्किंग के संबंध में अदालत की ओर से भी आदेश दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद कुछ लोगों ने पार्किंग की जगह का इस्तेमाल आवासीय निर्माण के लिए कर लिया। पार्किंग की जगह पर कमरे और अन्य निर्माण कर उसे फ्लैट का स्वरूप दे दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग की जगह पर इस तरह का निर्माण होने से न केवल निर्धारित पार्किंग व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि अन्य निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायतों के बाद आया निगम
स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची। टीम ने मकान में रह रहे परिवार को बाहर निकाला और इसके बाद पूरे निर्माण को सील कर दिया। निगम की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। नगर निगम की इस कार्रवाई ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित पार्किंग स्थल को आवासीय उपयोग में बदलने और अवैध कब्जे की शिकायतों पर निगम अब कार्रवाई कर रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों की मांग है कि क्षेत्र में ऐसी अन्य पार्किंग की भी जांच की जाए, जहां नियमों के विपरीत निर्माण किए गए हैं।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें