स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

एशियाई खेलों में भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान डोप टेस्ट में फेल, अस्थायी निलंबन

एशियाई खेलों में भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान डोप टेस्ट में फेल, अस्थायी निलंबन
एशियाई खेलों में भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान डोप टेस्ट में फेल, अस्थायी निलंबन

नागोया । भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान एशियाई खेलों में डोप टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के दोषी पाए गए हैं। 27 सितंबर को प्रतियोगिता के दौरान लिए गए उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थों के अंश मिलने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।  एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने शनिवार को बताया कि ओसीए की ओर से अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) द्वारा की गई जांच में 24 वर्षीय चौहान के नमूने में मेंटेंडिएनोन मेटाबोलाइट्स, जीडब्ल्यू1516 मेटाबोलाइट्स और मेफेंटरमाइन तथा इसके मेटाबोलाइट पाए गए।

प्रतियोगिता और प्रशिक्षण पर रोक

ओसीए के अनुसार, चौहान को मामले की जानकारी दे दी गई है। अस्थायी निलंबन के चलते वह आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों में किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के साथ-साथ प्रशिक्षण, कोचिंग या अन्य गतिविधियों में भी शामिल नहीं हो सकेंगे।विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की सूची के अनुसार, मेंटेंडिएनोन और जीडब्ल्यू1516 हर समय प्रतिबंधित पदार्थ हैं। वहीं मेफेंटरमाइन प्रतियोगिता के दौरान प्रतिबंधित उत्तेजक पदार्थों की श्रेणी में आता है।

बी नमूने की जांच का अधिकार

यश कुमार चौहान इस फैसले को खेल पंचाट के खेल डोपिंग निरोधक प्रभाग में चुनौती दे सकते हैं। उन्हें अपने बी नमूने की जांच कराने का अनुरोध** करने का भी अधिकार है।एशियाई खेलों में कुराश की प्रतियोगिताएं 26 से 29 सितंबर तक आयोजित हुई थीं। चौहान ने पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें अंतिम-16 के मुकाबले में ताजिकिस्तान के मिरमामादोव शकरमामाद से हार का सामना करना पड़ा।भारत ने कुराश में एक पदक जीता। महिला 78 किग्रा वर्ग में पिंकी बलहारा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें