स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

एस पी मार्तण्ड दीन्ह के सक्रीयता से सामाजिक अपराध पर लगा अंकुश

एस पी मार्तण्ड दीन्ह के सक्रीयता से सामाजिक अपराध पर लगा अंकुश

थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा नवजात शिशु की मृत्यु के नियत से, परित्याग कर, निर्जन स्थान में फेंकने के, गंभीर प्रकरण में आरोपी मां और उसकी सहयोगी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर। घटना का संक्षिप्त विवरण 17सितम्बर को समय सुबह 5: 25 बजे कॉलर की सूचना पर पीआरवी-5455 मौके पर पहुंची, तो पता चला कि ग्राम-किथुरा, थाना-श्रीदत्तगंज के एक धान के खेत में अनुमानित: 01 दिन का नवजात शिशु सफेद कपड़े में लिपटा हुआ मिला, शिशु की स्थिति अत्यन्त दयनीय व मलिन थी व उसके मुँह में कपड़ा ठूँसा गया था ।

 मानवीय संवेदनाओं के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की पीआरवी टीम के कमांडर का0 सुशान्त तिवारी व पायलट हो०गा० विजय सिंह द्वारा तत्काल शिशु को बासुरक्षित धान के बीच खेत से निकालकर सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया था। तदोपरांत संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर महिला प्रसव वार्ड में ले जाकर समुचित चिकित्सकीय उपचार कराया गया था। यदि समय से नवजात को बचाया न गया होता तो शायद उसकी मृत्यु हो जाती। वर्तमान में बच्ची कुशल स्थिति में है। 

जिसके संबंध में वादी राममिलन पुत्र रामदास (ग्राम चौकीदार) उम्र करीब 56 वर्ष निवासी ग्राम किठुरा गन्नूडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर की तहरीर के अनुसार गाँव की एक लड़की है जो कि गर्भवती थी और पिछले एक-दो महीने से गाँव में नहीं रह रही थी। 16 सितम्बर की रात्रि में गाँव के कुछ लोगो ने उसे और उसकी माँ को एक नवजात बच्चे के साथ घर जाते देखा था। 

कुछ लोगो ने उनसे बच्चे के सम्बन्ध में पूछा तो उन लोगो ने कोई जवाब नहीं दिया और घर चले गये। लेकिन अब न तो वो लड़की गर्भवती है और न ही उसके घर में कोई नवजात बच्चा है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह नवजात बच्ची उसी लड़की की ही थी जिसे धान के खेत में फेंक दिया गया था। उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर *थाना श्रीदत्तगंज पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 93/109 BNS* किया गया था।

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्रांतर्गत धान के खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची के संबंध में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में, आज दिनांक 02.10.2026 को थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नामजद आरोपिताओं को थाना हाजा पर वास्ते पूछताछ तलब किया गया।

 जिस पर उक्त आरोपिताओं द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में टालमटोल किया गया, परंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर लोक-लाज के डर से प्रश्नगत घटना कारित कर, नवजात शिशु को मर जाने की नियत से परित्याग किया गया था, का अपराध स्वीकार किया गया। महिला का अपने ही रिश्तेदार से अवैध संबंध था । इस कुकृत्य में शामिल रिश्तेदार (बहनोई) साजन की भी तलाश की जा रही है । 

तदोपरांत नियमानुसार महिला पुलिसकर्मियों द्वारा नवजात शिशु को मर जाने की नियत से परित्याग करने से संबंधित अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी थाना परिसर पर की गई। इस प्रकार घटना का सफल अनावरण होते हुए अभियुक्ताओं को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय रवाना किया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें