स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजन

एमएलसी चुनाव: 72 केंद्रों पर आज मतदान, 42,521 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

एमएलसी चुनाव: 72 केंद्रों पर आज मतदान, 42,521 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी

लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जीआईसी ऑडिटोरियम से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। रवानगी व्यवस्था का लखनऊ मंडल के आयुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने जायजा लिया। प्रशासन के मुताबिक, सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने निर्वाचन तैयारियों, मतदान कार्मिकों की तैनाती और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्नातक चुनाव में 39,814 मतदाता 

जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 72 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के 54 और शिक्षक निर्वाचन के 18 केंद्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन में 39,814, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 2,707 मतदाता पंजीकृत हैं। इस तरह कुल 42,521 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

छह जोनल, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात 

निर्वाचन की निगरानी के लिए छह जोनल और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। प्रत्येक मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। प्रशासन ने मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अब शुक्रवार को मतदान के दौरान प्रशासनिक तैयारियों और निगरानी व्यवस्था की परीक्षा होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें