स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रांगप्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में स्थापित हुई एस्ट्रो लैब, डीएम ने किया लोकार्पणदिव्यांग बच्चों ने डेयरी और बिस्किट फैक्ट्री में सीखी आधुनिक तकनीकऋषिकेश में महा योग ध्यान कुंभ के दूसरे दिन सामूहिक ध्यान और राष्ट्रीय विस्तार पर मंथनमतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिलेभर में विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षणएम्स में वाहनों की पार्किंग पर शुल्क वसूली से लोगों में आक्रोशछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रांगप्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में स्थापित हुई एस्ट्रो लैब, डीएम ने किया लोकार्पणदिव्यांग बच्चों ने डेयरी और बिस्किट फैक्ट्री में सीखी आधुनिक तकनीकऋषिकेश में महा योग ध्यान कुंभ के दूसरे दिन सामूहिक ध्यान और राष्ट्रीय विस्तार पर मंथनमतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिलेभर में विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षणएम्स में वाहनों की पार्किंग पर शुल्क वसूली से लोगों में आक्रोश

ई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार में कोहराम एक महीने पहले ही खरीदा था ई-रिक्शा

पत्नी और दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

ई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार में कोहराम एक महीने पहले ही खरीदा था ई-रिक्शा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मड़ियांव चौराहे पर शनिवार को खड़े ई-रिक्शा में चालक अचानक बेसुध हो गया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर राहगीरों ने पास जाकर देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नौबस्ता चौकी पुलिस चालक को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। ई-रिक्शा मड़ियांव चौराहे के पास खड़ा था। चालक को बेसुध देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर नौबस्ता चौकी प्रभारी दीपक पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को जानकीपुरम स्थित अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

मड़ियांव पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 44 वर्षीय मोहम्मद आशिक निवासी बीबीपुर गांव, इटौंजा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आशिक ने करीब एक महीने पहले ही नया ई-रिक्शा खरीदा था और उसे चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। आशिक परिवार में अकेले कमाने वाले थे। 

उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अफसाना और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आजीविका का सहारा छिनने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नौबस्ता चौकी प्रभारी दीपक पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें