स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

ट्रैक्टर के लालच में सगे भाई ने की भाई की हत्या, गाजियाबाद पुलिस ने 4 दिन में सुलझाई वारदात

ट्रैक्टर के लालच में सगे भाई ने की भाई की हत्या, गाजियाबाद पुलिस ने 4 दिन में सुलझाई वारदात

पायनियर समाचार सेवा। गजियाबाद

मसूरी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ग्रामीण जोन ने 26 जुलाई 2026 को हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ट्रैक्टर को लेकर चल रहे विवाद में अपने ही भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए खून से सने सीमेंट के पत्थर भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई की सुबह मसूरी थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कार्यालय, आध्यात्मिक नगर के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे।

मृतक के सीने पर खून से सना हुआ भारी सीमेंट का पत्थर रखा मिला था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद 30 जुलाई को मृतक की पहचान सोनू सिंह निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और हत्या में मृतक के छोटे भाई सुखवीर की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखवीर को मसूरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

ट्रैक्टर को लेकर चल रहा था दोनों भाइयों में विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों भाइयों ने मिलकर फरवरी 2026 में ऋण लेकर एक ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर के स्वामित्व और इस्तेमाल को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। आरोपी सुखवीर ट्रैक्टर को अपने नाम कराना चाहता था, जबकि सोनू सिंह इसके लिए तैयार नहीं था। इसी विवाद और रंजिश के चलते आरोपी ने अपने भाई की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 25 जुलाई की रात वह अपने भाई सोनू सिंह के साथ गाजियाबाद आया था। दोनों ने शराब पी। आरोपी ने अपने भाई को अधिक शराब पिलाई और इसके बाद उसे पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास सुनसान स्थान पर ले गया।

आरोप है कि वहां आरोपी ने सीमेंट के पत्थर से सोनू के सिर और सीने पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर उसके ऊपर भारी पत्थर रख दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए खून से सने दो सीमेंट के पत्थर बरामद कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और टीम के प्रयासों से इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा किया गया है।

 

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें