मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

बाबू मुकुट बिहारी जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष डा•पवन कुमार जैन

मुरादाबाद । बाबू मुकुट बिहारी जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष डा•पवन कुमार जैन ने विगत 21 मई को एक टी.वी. न्यूज चैनल पर लाइव बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री अमीक जमई द्वारा जैन समाज के संबंध में दिये गये…

साझा करें WhatsAppFacebookX
बाबू मुकुट बिहारी जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष डा•पवन कुमार जैन

मुरादाबाद । बाबू मुकुट बिहारी जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष डा•पवन कुमार जैन ने विगत 21 मई को एक टी.वी. न्यूज चैनल पर लाइव बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री अमीक जमई द्वारा जैन समाज के संबंध में दिये गये वक्तव्य की निन्दा करते हुए अपनी आपत्ति प्रकट की है।

न्यास के अध्यक्ष ने कहा है कि अमीक जमई ने यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण, तथ्यहीन एवं भ्रामक दावा किया है कि भारत से मांस निर्यात करने वाली शीर्ष 20 कंपनियों में से 18 जैन समुदाय के लोगों की हैं। यह कथन केवल आधारहीन ही नही बल्कि अहिंसा, करुणा और जीव-दया के सिद्धांतों पर चलने वाले जैन समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास भी है।

ऐसे असत्य एवं भ्रामक वक्तव्य से देशभर का जैन समाज गहरा आहत हुआ है। किसी भी समुदाय के बारे में बिना तथ्य के सार्वजनिक मंच से इस प्रकार के आरोप लगाना सामाजिक सौहार्द एवं आपसी विश्वास को क्षति पहुंचाने वाला है।

न्यास के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार जैन इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से मांग की है कि वे इस विषय को तत्काल संज्ञान लें, अमीक जमई के बयान का सार्वजनिक रूप से खंडन करें तथा जैन समाज को निशाना बनाने वाले ऐसे प्रवक्ता के विरुद्ध उचित कार्रवाई करें। साथ ही समाजवादी पार्टी इस विषय पर अपना स्पष्ट एवं आधिकारिक रुख भी देश के समक्ष रखे।

उन्होंने कहा कि जैन समाज सदैव राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और अहिंसा के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है। किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार को समाज स्वीकार नहीं करेगा ।

 

आर.एस.राज (राजन राज)
मुरादाबाद ब्यूरो

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →