स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत पांच घायल

तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; अमखेड़ा मोड़ के पास हुआ हादसा

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत पांच घायल

बरखेड़ा-पीलीभीत । बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर अमखेड़ा गांव के मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच वर्षीय मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव काजर बोझी निवासी नरेश चंद्र अपनी बाइक से मां बुद्धो देवी और पांच वर्षीय पुत्र मानस के साथ बरखेड़ा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मसीत गांव निवासी वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी के साथ बीसलपुर क्षेत्र के गांव महुआ स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।


बताया गया कि अमखेड़ा गांव के मोड़ के सामने दोनों बाइकें आमने-सामने आ गई और तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सीएचसी में चिकित्सकों ने उपचार के बाद मासूम मानस, वीरेंद्र कुमार और बुद्धो देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें