स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, तीन घायल

डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत, तीन घायल

पायनियर संवाददाता।पूरनपुर,पीलीभीत 

पूरनपुर-खुटार हाईवे पर सोमवार को चीनी मिल के पास डंपर और कार की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद कार चालक उसमें फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।


उत्तराखंड प्रांत के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म निवासी सनातन अपनी पत्नी साधना (38), पुत्र शांतनु (15), पुत्री खुशबू (17), चाचा तारष और एक अन्य वृद्ध महिला के साथ कार से शाहजहांपुर जिले के खुटार की ओर जा रहे थे। कार तारष चला रहे थे। जैसे ही कार पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में चीनी मिल के पास पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार साधना और एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे तारष वाहन में बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद तारष को कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में सनातन, उनका पुत्र शांतनु और पुत्री खुशबू घायल हो गए। खुशबू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का भी उपचार कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई। क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर खड़े होने से यातायात भी प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।पूरनपुर पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्ज़े में ले लिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें