स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

दिनदहाडे चोरी के मामले के अभूतपूर्व खुलासे पर व्यापार मण्डल ने रूरा पुलिस बल को किया सम्मानित

दिनदहाडे चोरी के मामले के अभूतपूर्व खुलासे पर व्यापार मण्डल ने रूरा पुलिस बल को किया सम्मानित


पायनियर सॅवाददाता। रूरा, कानपुर देहात
कस्बे के पालीवालनगर मोहल्ले में रिटायर्ड शिक्षक महेश तिवारी के सूने घर में विगत 21 सितम्बर को दिनदहाडे हुयी चोरी के मामले के सफल खुलासे, अभियुक्तों की मुठभेड के बाद गिरफ्तारी व चोरी गये कीमती आभूषणों की बरामदगी पर रूरा पुलिस का धन्यवाद करते हुये व्यापारमण्डल के पदाधिकारियों ने रूरा पुलिस को फूलमाला पहनाकर व लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष, रूरा एसओ, रूरा व सिठमरा चैकी इॅर्चाज सहित रूरा पुलिस बल व व्यापार मण्डल के स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
आपको बताते चलें कि रूरा पुलिस, एसओजी/सर्विलाॅस बल की सॅयुक्त टीमों ने रविवार को तडके स्कूटी पर सवार तीन लोगों को लक्ष्मणपुर गाॅव के पास ललकारा था, जिस पर एक स्कूटी सवार ने रूरा पुलिस बल पर फायर कर दिया था, जवाबी कार्यवाही में पुलिस बल ने मुठभेड में एक को घायल करने के बाद व अन्य दो को भी गिरफ्तार कर लिया था, पूॅछताॅछ में पकडे गये तीनों अभियुक्तों ने रूरा कसबे के पालीवालनगर मोहल्ले में रिटायर्ड शिक्षक महेश तिवारी के घर पर चोरी की बात स्वीकार कर ली थी, पुलिस ने चोरी गये कीमती लाखों रूपये कीमत के जेवरात भी बरामद कर लिये थे। चोरी जैसे बेहद जटिल मामले जिनको आसमान में तारा गिनने के बराबर माना जाता है, अप्रत्याशित व सही खुलासे पर पीडित रिटायर्ड शिक्षक ने खुशी जाहिर कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सॅतोष जताया था, सोमवार को व्यापारमण्डल जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू, नगर अध्यक्ष सभासद आशुतोष मिश्रा छोटे भईया, कपिल मिश्रा सहित अन्य व्यापार मण्डल पदाधिकारियों ने रूरा एसओ सुधीर उपाध्याय, सिठमरा चैकी इॅर्चाज शिव बहादुर सिंह, रूरा चैकी इॅर्चाज विनोद कुमार सहित रूरा पुलिस बल को फूल माला पहना कर उनका मुॅह मीठा करवा कर सम्मानित किया, तथा चोरी के सफल खुलासे पर पुलिस बल को बधाई दी। रूरा एसओ के नेतृत्व में किये गये चोरी के खुलासे की सर्वत्र सराहना हो रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें