स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र

दिल्ली में महिला पर ऐसिड अटैक

दिल्ली में महिला पर ऐसिड अटैक

नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा इलाके में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां
लिव-इन पार्टनर ने ब्रेकअप के बाद महिला पर एसिड अटैक कर दिया। इस घटना को लेकर पुलिस में
शिकायत करते हुए महिला ने बताया कि काम पर जाते समय उसके ऊपर एसिड फेंका गया। इस हमले
में महिला के चेहरे, छाती और जांघों पर जख्म हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद महिला को
पास के प्रवेश चंद्रा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, बाद में जीटीबी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया
गया।
80 साल के बुजुर्ग का भी जला चेहरा
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला सुबह के 6 बजे काम पर जा रही थी। इस
दौरान आरोपी एक्स बॉयफ्रेंड ने उसका पीछा किया और चौराहे से पहले ही उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया।
इस घटना के बाद महिला दर्द से कराहती रही और मदद के लिए पुकारा। इस दौरान 80 साल के एक
बुजुर्ग ने उसकी पुकार सुनी और मदद के लिए गया। इस दौरान बुजुर्ग का चेहरा भी तेजाब से जल गया।
मकान मालिक के बेटे ने बुलाई पुलिस
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि इस घटना के बाद के बाद किसी तरह वो अपने
कमरे पर पहुंची, जिसके बाद मकान मालिक के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अब उसका इलाज
किया जा रहा है।
3 साल से रिलेशनशिप में था आरोपी
घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पूछताच के
दौरान पता चला कि महिला पिछले तीन सालों से अपने परिजनों से दूर भजनपुरा इलाके में किराए पर
रह रही थी। बताया जा रहा है कि परिवार से दूर रहने के दौरान करीब 3 साल से महिला आरोपी के
साथ रिलेशनशिप में थी। पिछले 3 महीने पहले ही महिला ने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया और दूरी बना
ली थी। इस बात से नाराज बॉयफ्रेंड ने महिला पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह
जख्मी हो गया। मामले की जांच के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है। एक टीम आरोपी की लोकेशन
तलाश कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें