स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

डिलीवरी की आड़ में स्मैक सप्लाई, 22.81 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

डिलीवरी की आड़ में स्मैक सप्लाई, 22.81 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा। सेलाकुई। दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 22.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है। थाना सेलाकुई पुलिस ने 2 अक्टूबर को आकस्मिक चेकिंग के दौरान तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क से कमल चौधरी उर्फ बॉबी (30) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 147/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। इसी काम की आड़ में वह स्थानीय नशा तस्कर से स्मैक खरीदकर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी कमल चौधरी उर्फ बॉबी पुत्र कटार सिंह, मूल रूप से कुआंखेड़ा, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार का निवासी है और वर्तमान में शमी चौधरी के मकान में किराये पर राजावाला, सेलाकुई में रह रहा था। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, कांस्टेबल वीर सिंह और कांस्टेबल मधुसूदन शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें