स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

थाना समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने को कहा

डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पीलीभीत। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधोटांडा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और कोई भी मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।


भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों पर डीएम-एसपी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। आपसी विवादों के मामलों में भी संबंधित लेखपाल और पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।


थाना समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ गोमती उद्गम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कराए जा रहे शौचालय और सीसी रोड निर्माण कार्यों की प्रगति देखी तथा निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता परखी। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएफओ भरत कुमार डीके , उप जिलाधिकारी कलीनगर, थाना प्रभारी, लेखपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें