मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

होटल में चाय पी रहे दो बुजुर्गो को डीसीएम ने रौंदा, मौके पर एक की मौत

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास हाइवे किनारे स्थित एक होटल पर चाय पी रहे दो बुजुर्गों को तेज रफ्तार  डीसीएम ने टक्कर‌ मार दी। दुर्घटना‌ में गम्भीर रूप से घायल दोनो बुजुर्गो को एम्बुलेंस की…

साझा करें WhatsAppFacebookX
होटल में चाय पी रहे दो बुजुर्गो को डीसीएम ने रौंदा, मौके पर एक की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास हाइवे किनारे स्थित एक होटल पर चाय पी रहे दो बुजुर्गों को तेज रफ्तार  डीसीएम ने टक्कर‌ मार दी। दुर्घटना‌ में गम्भीर रूप से घायल दोनो बुजुर्गो को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा। जहां‌ मौजूद डाक्टर ने एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल बुजुर्ग का भर्ती कर इलाज जारी है। निगोहां क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी हरिशंकर (67वर्ष) व अयोध्या प्रसाद मगंलवार की सुबह सवा छ:बजे के करीब हाइवे किनारे स्थित होटल पर  चाय पी रहे थे तभी लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने दोनो बुजुर्गो को टक्कर मारते हुये मौके से भाग निकली।

ग्रामीणो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल दोनो बुजुर्गो को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये सीएचसी मोहनलालगंज लेकर गयी।जहां मौजूद डाक्टर ने बुजुर्ग हरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। घायल दूसरे बुजुर्ग का भर्ती कर इलाज जारी है। मृतक के परिवार में पत्नी सुशीला व तीन बेटे राजेन्द्र, जितेंद्र, व महेंद्र है।थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया मृतक बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाली अज्ञात डीसीएम व चालक की तलाश शुरू कर दी गई हैं।