स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

दशहरा-दीपावली पर स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं की तैयारी में जुटी योगी सरकार

दशहरा-दीपावली पर स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं की तैयारी में जुटी योगी सरकार

  • त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश
  • नगरीय निकायों में सफाई, फॉगिंग, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
  • मंदिरों, पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन मार्गों पर चलेगा विशेष सफाई अभियान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। योगी सरकार आगामी दशहरा, दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर प्रदेशवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियों में जुट गई है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में व्यापक साफ-सफाई, सड़कों को गड्ढामुक्त करने, जल निकासी, कूड़ा निस्तारण, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही मंदिरों, पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने तथा सड़कों की मरम्मत समय से पूरी कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्तों से त्योहारों की तैयारियों की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा है।

विद्युत सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति पर विशेष जोर

ऊर्जा मंत्री ने त्योहारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूजा पंडालों का निरीक्षण कर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने और जुलूस व शोभायात्राओं के मार्गों पर बिजली के तारों का सर्वेक्षण कराने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने ढीले या नीचे लटके तारों को तत्काल दुरुस्त करने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।

ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान रात के समय भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कुशल संविदा कर्मियों को फिर सेवा में रखने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए, ताकि विद्युत व्यवस्था के संचालन और रखरखाव में अनुभवी कर्मियों की सेवाएं ली जा सकें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें