स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

डग्गामार मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर, बुजुर्ग की कुचलकर मौत

बेटे की ससुराल से लौट रहे थे घर, बाइक चला रहा बेटा भी घायल

डग्गामार मैजिक ने बाइक में मारी टक्कर, बुजुर्ग की कुचलकर मौत

बरखेड़ा-पीलीभीत।  पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतरसिया मोड़ एक बार फिर भीषण सड़क हादसे में बुज़ुर्ग की मौत हो गई । सोमवार दोपहर पीछे से आ रही सवारियों से भरी डग्गामार मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मैजिक के नीचे आने से मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे मैजिक चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


क्षेत्र के गांव जगीपुर जैतपुर निवासी सूरज प्रसाद सोमवार को अपने सबसे छोटे बेटे मनोज कुमार के साथ बड़े बेटे प्रमोद की ससुराल ग्राम नबीची, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर से कनागत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी बाइक पतरसिया गांव के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आई मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और पीछे बैठे सूरज प्रसाद सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान मैजिक उन्हें कुचलते हुए निकल गई।


बाइक चला रहा मनोज कुमार उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा और घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मैजिक चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गश्त कर रही पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सूरज प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
घायल मनोज का उपचार किया गया।

मृतक के चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बताया गया कि करीब दो वर्ष पूर्व उनके एक पुत्र डालचंद्र की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार में दोबारा हुए हादसे से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें