मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने सात को दबोचा 

कस्टमर सपोर्ट के नाम पर विदेशियों से ठगी का रैकेट ओमैक्स अपार्टमेंट में चल रहा था अवैध कारोबार पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमैक्स अपार्टमेंट में कस्टमर सपोर्ट के नाम पर विदेशी नागरिकों को ठगने वाले एक इंटरनेशनल कॉल…

साझा करें WhatsAppFacebookX
इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने सात को दबोचा 

कस्टमर सपोर्ट के नाम पर विदेशियों से ठगी का रैकेट

ओमैक्स अपार्टमेंट में चल रहा था अवैध कारोबार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमैक्स अपार्टमेंट में कस्टमर सपोर्ट के नाम पर विदेशी नागरिकों को ठगने वाले एक इंटरनेशनल कॉल सेंटर का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। गुरुवार रात एक बजे से शुक्रवार तड़के पांच बजे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने मौके से कई कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। इस दौरान सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। एडीसीपी क्राइम किरण यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ओमैक्स अपार्टमेंट में अवैध रूप से कई कॉल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़ा होने के कारण देर रात दबिश देकर कार्रवाई की गई। एडीसीपी के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में पुनीत वर्मा और देवेंद्र पटेल मुख्य आरोपी हैं। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

ओमैक्स में चार टावरों में फैला था नेटवर्क

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सिर्फ एक फ्लैट तक सीमित नहीं थे। ओमैक्स आर-दो के टावर नंबर 10, 14, 20 और 21 में अलग-अलग फ्लैट किराए पर लेकर यह पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से बरा सभी कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। एडीसीपी किरण यादव ने कहा कि डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।