मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

आरक्षी भर्ती परीक्षा 2025: अकबरपुर महाविद्यालय केंद्र का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा पर जोर

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों (सीधी भर्ती-2025) की परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अकबरपुर महाविद्यालय स्थित परीक्षा केन्द्र का किया गया स्थलीय निरीक्षण आज दिनांक 06.06.2026 को जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस…

साझा करें WhatsAppFacebookX
आरक्षी भर्ती परीक्षा 2025: अकबरपुर महाविद्यालय केंद्र का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, नकलविहीन परीक्षा पर जोर

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों (सीधी भर्ती-2025) की परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अकबरपुर महाविद्यालय स्थित परीक्षा केन्द्र का किया गया स्थलीय निरीक्षण
आज दिनांक 06.06.2026 को जिलाधिकारी कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दिनांक 08-10 मई 2026 को आयोजित की जाने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों (सीधी भर्ती-2025) की परीक्षा को पूर्णतः सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन कराने के उद्देश्य से अबरपुर महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं स्टाफ की सतर्कता सहित समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी/नकल को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपदीय पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है एवं सतत निगरानी रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

 

रविकांत दुबे कानपुर देहात

 

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →