स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

चीन ने तूफान डॉल्फिन के पूर्वी तट से टकराने पर जारी किया ‘रेड अलर्ट’

चीन ने तूफान डॉल्फिन के पूर्वी तट से टकराने पर जारी किया ‘रेड अलर्ट’

बीजिंग। तूफान ‘डॉल्फिन’ के रविवार अपराह्न चीन के पूर्वी तट पर झेजियांग प्रांत से टकराने के बाद देश की राष्ट्रीय वेधशाला ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। चीन की तूफान चेतावनी प्रणाली में रेड अलर्ट सबसे ऊंचा स्तर है। चीन की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने बताया कि तूफान ‘डॉल्फिन’ झेजियांग प्रांत के सानमेन से फुजियान प्रांत के फुदिंग तक देश के पूर्वी तट पर पहुंची है। एनएमसी के मुख्य पूर्वानुमानकर्ता वांग हाईपिंग ने कहा कि तूफान की वजह से भारी बारिश और इसके व्यापक तथा लंबे समय तक प्रभावी रहने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी करना जरूरी था।

एनएमसी के मुताबिक, रविवार से बुधवार तक उत्तरी फुजियान, झेजियांग, शंघाई, उत्तरी जियांग्शी, जियांग्सू, अनहुई, पूर्वी हुबेई, मध्य और पूर्वी हेनान तथा दक्षिणी शानडोंग समेत कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य-पूर्वी झेजियांग और दक्षिणी अनहुई के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वांग ने बताया कि पूर्वी चीन के तटीय इलाकों और पूर्वी चीन सागर में तेज हवाओं से बचाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। एनएमसी के अनुसार, टाइफून डॉल्फिन उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और तट से टकराने के बाद धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। बुधवार के बाद इसका कमजोर अवशेष उत्तर दिशा में मुड़ जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें