छात्रों ने किया इंटरनेशनल ट्रेड शो का शैक्षणिक भ्रमण
भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नही रखना

नागल। सीडकी चौराहा स्थित एमएसडी पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो का शैक्षणिक भ्रमण किया।
आयोजित भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न उद्योगों, उत्पादों, आधुनिक तकनीकों और व्यापारिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्हें देश-विदेश के विभिन्न उत्पादों, व्यवसायों और नई तकनीकों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न स्टॉलों और प्रदर्शनों को देखा और उद्यमिता व व्यापारिक प्रक्रिया को करीब से समझा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक ज्ञान, उद्यमिता और आधुनिक तकनीक से परिचित कराना था, ताकि वे वास्तविक दुनिया से जुड़ सकें और भविष्य के करियर विकल्पों को समझ सकें।
भ्रमण के उपरांत विद्यार्थियों ने गौरी शंकर मंदिर में दर्शन भी किये। धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव के साथ यह यात्रा ज्ञानवर्धक और यादगार रही।
पूरे भ्रमण के दौरान विद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की। विद्यालय द्वारा सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं।



