स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपश्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपश्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

संत रविदास जी महाराज का समानता और समरसता का संदेश ही सशक्त भारत का आधार: सीमा द्विवेदी

संत रविदास जी का जीवन भेद-भाव रहित समाज की नींव: पीयूष गुप्ता

अभियान जन-जन को एकता के सूत्र में पिरोएगा: अजय सिंह

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर द्वारा महान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज जिला कार्यालय पर श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संत रविदास जी की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी की पवित्र माटी से भरे कलश का पूर्ण विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं वंदन के साथ पूजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, प्रबुद्धजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समाज में समानता और बंधुत्व बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज से ऊंच-नीच, जाति-पाति और वैमनस्यता को समाप्त कर सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का अमर संदेश दिया था। उनका विचार ‘ऐसा चाहूं राज मैं जहाँ मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ों सब सम बसै, रविदास रहे प्रसन्न’ आज भी हमारी नीति और चिंतन का मूल आधार है।
हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार संत रविदास जी के शोषण और भेद-भाव मुक्‍त समाज के सपने को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखते हुए जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को पूरे देश में ऐतिहासिक रूप से मना रही है। उसी श्रृंखला में यह ‘कलश वंदन अभियान’ पूरे जिले के प्रत्येक मंडल और गांव तक ले जाया जाएगा। यह अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने और विकसित भारत के निर्माण में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का काम करेगा।

भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह ने अभियान की रूपरेखा रेखांकित करते हुए कहा कि सीर गोवर्धनपुर से आई यह पवित्र माटी केवल मिट्टी नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है पार्टी के कार्यकर्ता इस पावन कलश को जिले के प्रमुख संत-महात्माओं, मंदिरों और जन-जन तक लेकर जाएंगे तथा संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराएंगे।

जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने कहा कि काशी में गुरु रविदास जन्मस्थली का ऐतिहासिक कायाकल्प इसका जीवंत प्रमाण है इस कलश वंदन अभियान के माध्यम से हम उनकी पवित्र जन्मभूमि की माटी का नमन कर उनके समरसता के विचार को घर-घर पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा राज पटेल परविन्द चौहान अमित श्रीवास्तव विनय सिंह नीरज मौर्य श्रीमती पुष्पा निषाद जिला मंत्री संतोष मिश्रा राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्रीमती अंशू नीरज मौर्या राजेश गुप्ता सुधांशु सिंह विकास शर्मा श्रीमती रीता जायसवाल दीपक सिंह घनश्याम यादव आमोद सिंह डॉ० अमरनाथ पाण्डेय रोहन सिंह सतीश सिंह अमित पाठक कुवँर दिग्विजय सिंह सिद्वार्थ राय अवनीश यादव अनिल गुप्ता रागिनी सिंह मेराज हैदर विकास ओझा मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारी उपस्थिति रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें