स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

भीटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी तस्करी में चार गिरफ्तार, पिकअप समेत 27 बोट बरामद

भीटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी तस्करी में चार गिरफ्तार, पिकअप समेत 27 बोट बरामद

पायनियर संवाददाता। अम्बेडकरनगर

थाना भीटी पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 आम के बोट, 07 महुआ के बोट तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध यूपीपीटी एक्ट एवं ट्रांजिट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की।

दिनांक 15 जून 2026 की रात्रि लगभग 10:40 बजे पुलिस ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कप्तान सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी अर्जुनपुर थाना अहिरौली, रामचन्द्र यादव पुत्र अखिलेश कुमार यादव निवासी भोजपुर थाना भीटी, धर्मेन्द्र कुमार निषाद पुत्र केशव राम निषाद निवासी सुबराहा परवरभारी थाना भीटी तथा मोहम्मद आमीन पुत्र मोहम्मद जमीन निवासी बैगमगंज मकबरा, लालबाग थाना कैण्ट जनपद अयोध्या शामिल हैं।तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 अदद आम के बोट, 07 अदद महुआ के बोट तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया।

बरामद लकड़ी के संबंध में कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना भीटी में मु0अ0सं0 112/26 के तहत धारा 4/10 यूपीपीटी एक्ट एवं 3/28 ट्रांजिट एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रोहित प्रभाकर राय, हेड कांस्टेबल शैलेश यादव, कांस्टेबल हरिविष्णु बघेल एवं कांस्टेबल आलोक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा अवैध लकड़ी तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें