स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप

बेहता नाले का बढ़ा जलस्तर, नाव से गांव पहुंची पुलिस टीम

बेहता नाले का बढ़ा जलस्तर, नाव से गांव पहुंची पुलिस टीम

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। लगातार हो रही बारिश के चलते रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम झाऊबेरिया में बेहता नाला का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित कुमार और मलिहाबाद सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने झाऊबेरिया गांव का भ्रमण कर बाढ़ जैसे हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने नाव पर सवार होकर जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त उत्तरी अमित कुमार ने गांव में रहने वाले लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राहत सामग्री का वितरण किया। 

साथ ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जलस्तर पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल ग्रामीणों की मदद करने के निर्देश दिए। एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बारिश के कारण बेहता नाला का जलस्तर बढ़ा है। 

पुलिस प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने ग्रामीणों से अपील की कि जलभराव वाले स्थानों और नाले के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। पुलिस प्रशासन की टीम स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार सतर्क है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें