स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

बीडीओ अपने क्षेत्र के 10 विकास कार्यों की मौके पर करेंगे जांच : डीएम

बीडीओ अपने क्षेत्र के 10 विकास कार्यों की मौके पर करेंगे जांच : डीएम

  • विकास कार्यों की गुणवत्ता पर जोर, पात्र लाभार्थियों तक समय से योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

पायनियर संवाददाता ।  घाटमपुर

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकास खंड में कराए गए 10-10 विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारी मौके पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की नियमित निगरानी करें।

जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभागवार योजनाओं की प्रगति और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाने के निर्देश दिए।

ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा में मानव दिवस सृजन, श्रमिकों की उपस्थिति और विकास कार्यों की निगरानी की स्थिति देखी गई। जिलाधिकारी ने मानव दिवस सृजन में अपेक्षित सुधार लाने के साथ कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाने तथा निर्माणाधीन आवासों की प्रगति पर लगातार नजर रखने को कहा।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने तथा इससे संबंधित लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने इन्हें प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कन्या सुमंगला योजना के लंबित मामलों में सभी उप जिलाधिकारियों को संबंधित खंड विकास अधिकारियों से समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजना का लाभ मिल सके।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा में अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सामूहिक विवाह योजना, उचित दर दुकानों तथा पूर्ति विभाग से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी विभागीय लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करें और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं खंड विकास अधिकारी कल्याणपुर श्री संदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें