स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाजेन ज़ी का असंतोष: क्या बदल रही है दुनिया की राजनीति?डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

प्रधानाध्यापक की नेतृत्व क्षमता से ही बनते हैं बेहतरीन विद्यालय: बेसिक शिक्षा अधिकारी

प्रधानाध्यापक की नेतृत्व क्षमता से ही बनते हैं बेहतरीन विद्यालय: बेसिक शिक्षा अधिकारी

​गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों की तय होगी जवाबदेही

रविकांत दुबे। कानपुर देहात​

प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में आयोजित अकबरपुर संकुल की बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने प्रधानाध्यापकों की कार्यशैली को विद्यालय की प्रगति की मुख्य चाबी बताया। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व क्षमता वाले प्रधानाध्यापक समान बजट और सीमित संसाधनों में भी विद्यालय को आदर्श बना देते हैं जबकि शिथिल रवैये के कारण पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद व्यवस्थाएं पटरी से उतर जाती हैं। ​बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को विद्यालय की भौतिक और शैक्षणिक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रत्येक शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यदि विद्यालय स्टाफ या व्यवस्थाओं में कोई बाधा आती है तो प्रधानाध्यापक तत्काल उच्च अधिकारियों को इससे अवगत कराएं। ​बैठक में मौजूद एसआरजी अनंत त्रिवेदी एवं अन्य शिक्षाविदों ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए निपुण भारत मिशन के तहत नए लक्ष्यों के विस्तारीकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के 10 बिंदुओ और कैच-अप शिक्षण के 15 बिंदुओ पर जानकारी दी।

निपुण लक्ष्य ऐप और निपुण तालिका के शत-प्रतिशत प्रयोग के बारे में बताया। ​इस बैठक के दौरान जिला समन्वयक देवेश धर दुबे, जगदीश कुमार, नीरा सिंह, कंचन यादव, मधु द्विवेदी, सुलेखा श्रीवास, स्नेहलता सचान, संगीता मिश्रा, मनोज तिवारी, माखन सिंह पाल, सुरेंद्र कटियार, अनुराग श्रीवास्तव, दिनेश पाठक, ज्ञान सिंह और सुधाकर विक्रम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें