स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रांगप्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में स्थापित हुई एस्ट्रो लैब, डीएम ने किया लोकार्पणदिव्यांग बच्चों ने डेयरी और बिस्किट फैक्ट्री में सीखी आधुनिक तकनीकऋषिकेश में महा योग ध्यान कुंभ के दूसरे दिन सामूहिक ध्यान और राष्ट्रीय विस्तार पर मंथनमतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिलेभर में विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षणएम्स में वाहनों की पार्किंग पर शुल्क वसूली से लोगों में आक्रोशई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार में कोहराम एक महीने पहले ही खरीदा था ई-रिक्शापिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रांगप्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में स्थापित हुई एस्ट्रो लैब, डीएम ने किया लोकार्पणदिव्यांग बच्चों ने डेयरी और बिस्किट फैक्ट्री में सीखी आधुनिक तकनीकऋषिकेश में महा योग ध्यान कुंभ के दूसरे दिन सामूहिक ध्यान और राष्ट्रीय विस्तार पर मंथनमतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिलेभर में विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षणएम्स में वाहनों की पार्किंग पर शुल्क वसूली से लोगों में आक्रोशई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार में कोहराम एक महीने पहले ही खरीदा था ई-रिक्शा

बरेली में 23 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, 10,344 अभ्यर्थी होंगे शामिल

बरेली में 23 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, 10,344 अभ्यर्थी होंगे शामिल

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए जिले में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को 23 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें कुल 10,344 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी 23 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा तीन रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन रिजर्व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और छह जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को कोषागार के डबल लॉक में केंद्रवार सुरक्षित रखा गया है। सामग्री रखने और परीक्षा के दिन निकासी के दौरान सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। 

कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी निगरानी की जाएगी।प्रशासन ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए पुलिस, यातायात, परिवहन, बिजली और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें