- अब फाइनल में शनिवार को भारत का सामना जापान से होगा ।
काकामिगाहारा (जापान)। आखिरी क्वार्टर में तीन गोल करने वाले आशीष तानी पूर्ति के चार गोल की मदद से भारत ने शुक्रवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5 . 3 से हराकर अंडर 18 पुरूष एशिया कप हॉकी के फाइनल में प्रवेश कर लिया । आखिरी क्वार्टर तक 2 . 3 से पीछे चल रही भारतीय टीम ने आखिरी मिनटों में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए दनादन गोल दागे ।मैच की शुरूआत धीमी रही और दोनों टीमें मिडफील्ड में गेंद पर नियंत्रण के लिये जूझती नजर आई । भारत ने 12वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया जब पाकिस्तान की रक्षापंक्ति ने चूक की ।
फॉरवर्ड आशीष तानी पूर्ति (12वां मिनट) ने गोल करके भारत को 1 . 0 से बढत दिलाई जो पहले क्वार्टर में कायम रही । पाकिस्तान को दूसरे क्वार्टर में 16वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर आयुष रजक और डिफेंडर अंश बहुत्रा ने मिलकर अहमद उजैर की ड्रैग फ्लिक को गोल में तब्दील नहीं होने दिया ।पाकिस्तान ने 27वें मिनट में बराबरी का गोल दागा जब अदील ने गेंद पर कब्जा करके फील्ड गोल किया ।तीसरे क्वार्टर में भारत ने शाहरूख अली (35वां) के गोल के दम पर फिर बढत बना ली । लेकिन यह ज्यादा देर कायम नहीं रही और दो मिनट बाद पाकिस्तान के लिये मोहम्मद फरहान ने फील्ड गोल किया । पाकिस्तान ने 42वें मिनट में बढत बना ली जब उजैर अहमद कुरैशी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा ।
Following the Indian Men’s U18 Team’s remarkable comeback victory over Pakistan in the semi-final of the U18 Asia Cup 2026 in Kakamigahara, Japan, Hockey India Secretary General Shri Bhola Nath Singh and Treasurer Shri Sekar J. Manoharan met the players, coaches and support staff… pic.twitter.com/R3SOkTV9VD
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 5, 2026
तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत 2 . 3 से पीछे था ।आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान के मुजम्मिल सईद को 46वें मिनट में ग्रीन कार्ड देखना पड़ा । भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और दूसरे पर आशीष ने गोल करके 49वें मिनट में स्कोर 3 . 3 से बराबर कर दिया ।आशीष ने 53वें मिनट में एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके हैट्रिक पूरी की और भारत को 4 . 3 से बढत दिलाई । चार मिनट बाकी रहते भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर आशीष ने चौथा गोल किया । फाइनल में शनिवार को भारत का सामना जापान से होगा ।
एशियाई अंडर-18 हॉकी : एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में चीन से पेनल्टी शूटआउट में भारतीय महिला टीम
भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम शुक्रवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में चीन से पेनल्टी शूटआउट में हार गई और इस तरह से स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई।भारतीय टीम चार क्वार्टर तक चले रोमांचक मुकाबले के 2-2 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में 1-3 से हार गई। भारत की तरफ से निर्धारित समय में नौशीन नाज (तीसरे मिनट) और किरण एक्का (54वें मिनट) ने गोल दागे, जबकि ली जÞेयान (24वें मिनट) और झांग युजÞेंग (48वें मिनट) ने चीन के लिए गोल किए।महिला वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा।
भारत शनिवार को कांस्य पदक के लिए इस मैच में हारने वाली टीम से भिड़ेगा। भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार शुरुआत करते हुए तीसरे मिनट में ही गोल दाग दिया। कप्तान स्वीटी कुजुर ने मिडफील्ड से नौशीन को एक बेहतरीन पास दिया, जिन्होंने जोरदार बैक-हैंड शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया।चीन को 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन फेंग जियाक्सिन के शॉट को भारतीय गोलकीपर महक परिहार ने बचा लिया।
हालांकि जेयान ने इसके तीन मिनट बाद ही बराबरी का गोल दाग दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाया। चीन की झांग युजÞेंग ने अंतिम क्वार्टर के तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके कुछ देर बाद किरण ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी पर ला दिया। पेनल्टी शूटआउट में लू टोंग टोंग, गे चेन और गुओ जियाक्सिन ने चीन के लिए गोल किए जबकि भारत की तरफ से संदीपा कुमारी ही गोल कर पाईं।










