स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, कलक्ट्रेट में किया ज़ोरदार प्रदर्शन

अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, कलक्ट्रेट में किया ज़ोरदार प्रदर्शन

धर्मेश गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे कलक्ट्रेट, तत्काल रिहाई की उठाई मांग

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को पीलीभीत में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। 

यहां केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की गई। सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में कचहरी तिराहे की ओर बढ़े और इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अखिलेश यादव को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की।

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, सुधीर तिवारी, अशोक राजा, नफीस अहमद अंसारी, अधिवक्ता हैदर जाफरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें