स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

ऐशबाग में श्रमिकों के लिए किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

ऐशबाग में श्रमिकों के लिए किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। श्रम आयुक्त, शिप्रा चतुर्वेेदी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार एवरेडी कारखाना, ऐशबाग, लखनऊ में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव श्रीमती पूजा अग्रवाल, अपर श्रमायुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, सहायक श्रमायुक्त श्रीमती शिप्रा चतुर्वेदी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती पल्लवी सिंह,  संतोष कुमार स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम, एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड, मिल रोड, ऐशबाग, लखनऊ के महाप्रबंधक  एवरेडी कारखाने के महाप्रबंधक  सहित पुनीत सिन्हा, ज्वाइंट जनरल मैनेजर-वर्क्स,  संदीप गुहा, सीनियर मैनेजर-एचआर एवं श्रीमती श्वेता अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव-परचेस उपस्थित रहें तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना की ओर से डॉ. अमित प्रकाश, डॉ. रीना चैहान,  सचिन मित्तल (फार्मासिस्ट) एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से  प्रबुद्ध राव कौशल (ब्रांच मैनेजर, सरोजनी नगर) एवं साकेत पाण्डेय उपस्थित रहकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया।

शिविर में श्रमिकों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वस्थ जीवनशैली एवं कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। शिविरों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होने बताया आगामी तिथि 7. अक्टूबर को उक्त यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया, देवा रोड, लखनऊ तथा 8 अक्टबूार को नादरगंज ध् सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र, लखनऊ में श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें