स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

नियम तोड़ने वालों के डीएल निरस्तीकरण और वाहन सीज करने की कार्रवाई

नियम तोड़ने वालों के डीएल निरस्तीकरण और वाहन सीज करने की कार्रवाई

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्ती के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा। गाजियाबाद।

गाजियाबाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केवल चालान तक सीमित कार्रवाई न की जाए, बल्कि गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्तीकरण और वाहनों को सीज करने की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई प्रभावी और नियमित होनी चाहिए, ताकि वाहन चालकों में नियमों के प्रति जिम्मेदारी और भय दोनों बना रहे।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के संभावित ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना संभावित मार्गों, यातायात संकेतकों, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि संबंधित सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा। सड़कों की स्थिति, संकेतक, प्रकाश व्यवस्था, डिवाइडर, जेब्रा क्रॉसिंग और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ओवरलोडिंग, तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने तथा नशे की हालत में ड्राइविंग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जाए। स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों और आगे की कार्ययोजना की जानकारी जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें