मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहांवा गांव में पति से झगड़े के बाद नाराज पत्नी ने शुक्रवार की देर रात कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर छत में लगे पंखे में साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहांवा गांव में पति से झगड़े के बाद नाराज पत्नी ने शुक्रवार की देर रात कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर छत में लगे पंखे में साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह सोकर उठे पति के काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी ना पत्नी ने दरवाजा नही खोला। जिसके बाद पति दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। परिजनो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा‌ भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

एसीपी व प्रभारी निरीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मोहनलालगंज क्षेत्र के सोहांवा गांव निवासी कमलेश ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात पत्नी काजल (23वर्ष) से कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जिसके बाद नाराज पत्नी काजल कमरे का दरवाजा बंद  अंदर चली गयी ओर मै बाहर बरामदे में लेट गया। देर रात पत्नी ने  कमरे की छत में लगे पंखे में रूपट्टे के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जब पति सोकर उठा ओर काफी आवाज देने व दरवाजा खटखटाने के बाद भी ना अंदर से कोई प्रतिक्रिया ना होने पर अपने साले पिंटू निवासी संकठाखेड़ा थाना सोहरामऊ,उन्नाव को फोन कर सूचना दी‌।

साले पिंटू के मौके पर पहुंचने पर पति ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर फांसी के फंदे से पत्नी का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। जिसके बाद परिजनो ने पुलिस को घटना की सूचना दी। एसीपी आरके सिंह व प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। भाई पिंटू ने बताया कि गत 26 फरवरी 2025 को बहन काजल का विवाह कमलेश से किया था। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनो की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है।  पोस्टमार्टम रिपोट‌ में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।