स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

AC बस और ट्रेलर की टक्कर, हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 4 गंभीर घायल

AC बस और ट्रेलर की टक्कर, हादसे में 4 यात्रियों की मौत और 4 गंभीर घायल

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में AC बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। 4 गंभीर घायल हैं। 50 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही थी। हादसा शुक्रवार सुबह 5 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 40 फीट लंबी बस का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्री अंदर फंस गए। चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। करीब 40 मिनट तक रेस्क्यू चला बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस की स्पीड 100 के करीब बताई जा रही थी।

  • ड्राइवर, कंडक्टर व ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार

बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस की स्पीड 100 के करीब बताई जा रही थी। बस ड्राइवर, कंडक्टर व ट्रेलर ड्राइवर मौके से भाग गए। एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बस 'तिघरा एक्सप्रेस' ट्रैवल की थी। शुरुआती जांच में लग रहा है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर जैतपुर थाना क्षेत्र में हुई।

  • ज्याादतर यात्री बिहार के, एक मृतक की पहचान

बस में ज्यादातर यात्री बिहार के थे। 4 मृतकों में एक की पहचान सचिन कुमार (30) के रूप में हुई है। वह बिहार के रहने वाले थे। तीन की पहचान की जा रही है। वहीं, घायल यात्रियों में सुमित मिश्रा (33), सुमित आनंद (40) और रिंकू कुमारी (45) शामिल हैं। ट्रेलर टाइल्स लोडकर राजस्थान से बिहार जा रहा था। टक्कर के बाद सड़क पर टाइल्स बिखर गए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें