आशाओं ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनों तक धरने का ऐलान,आंदोलन जारी
सहारनपुर। निर्धारित मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्त्रियों ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया और तीन दिन तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
आशा कार्यकर्त्री संगठन के संयोजक संजय वालिया के नेतृत्व में धरना हुआ। संजय वालिया ने कहा कि आशायें गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाती हैं, गर्भवती महिलाओं की देखभाल करती हैं, लेकिन उचित मानदेय नहीं मिल रहा।
उन्होंने सरकार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा, प्रत्येक सीएचसी पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण और जिला स्तर पर आशाओं के शोषण पर रोक की मांग की।
जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी ने कहा कि आशाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में लता, लालतेश, मिथिलेश, नेहा, भावना, पूनम देवपुरा, सुदेश संगाथेड़ा, ममता भनैडा, पिंकी मोहरा, सुनीता, बोबी, प्रवीन, रविता, कविता, सीमा, ओमलता, मोनिका, मिथलेश फूलर, राजकी देवी, प्रीति शर्मा, रीना, काजल, मौसम देवी, पूनम, हमरेश, उर्मिला, लता, गीता, रचना धारहेड़ा, मीनाक्षी महेश्वरी, दीपमाला, सुषमा, बबली, सोनिया, बेबी, बबीता, पुनीता, बलवंती, शारदा, सरिता, माला, सताक्षी, रेखा, उषा, पिंकी देवी, सविता, सुलेखा, संगीता, सुमन, प्रेमा, राधा, विमला, रीता, नीलम, अर्चना, निशा, कौशल, पवन, नीलू, ललिता, आलिया, रुकसाना, मौसूम, बालेश, राजवती, मीरा, माया, सुरेश, काफिल, राखी, कमलेश, अमरेश, करमलेश, एकलेश, पल्लू, पूजा, प्रवेश, शीतल, दीपा और सुरजला मौजूद रहीं।



