स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभ

आलापुर तहसील में राजस्व व्यवस्था चरमराई, 103 हलकों पर सिर्फ 60 लेखपाल, 43 हल्के राम भरोसे

अतिरिक्त प्रभार छूटने से आय-जाति-निवास प्रमाण पत्रों पर असर, छात्र-छात्राओं और अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी

आलापुर तहसील में राजस्व व्यवस्था चरमराई, 103 हलकों पर सिर्फ 60 लेखपाल, 43 हल्के राम भरोसे

इन्दईपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील में लेखपालों की कमी और अतिरिक्त हल्कों के प्रभार को लेकर उत्पन्न स्थिति अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। तहसील क्षेत्र में कुल 103 लेखपाल हल्के बताए जा रहे हैं, जबकि वर्तमान में महज 60 हल्कों में ही लेखपाल तैनात हैं। ऐसे में 60 लेखपालों को अपने मूल हल्कों के साथ 43 अन्य हल्कों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना पड़ रहा था। 

करीब एक सप्ताह से अतिरिक्त प्रभार वाले हल्कों में कामकाज प्रभावित होने से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के निर्गमन पर भी असर पड़ने की बात सामने आ रही है। प्रमाण पत्रों की आवश्यकता छात्रवृत्ति, शैक्षणिक प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न सरकारी भर्तियों के आवेदन में होती है। ऐसे में समय से प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर छात्र-छात्राओं और नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने आवेदन की समय सीमा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


स्थिति को देखते हुए उपजिलाधिकारी और तहसीलदार स्तर से अतिरिक्त हल्कों का काम सुचारु कराने के लिए राजस्व निरीक्षकों को जिम्मेदारी देने का प्रयास किए जाने की जानकारी है। हालांकि, राजस्व निरीक्षकों द्वारा अतिरिक्त हल्कों का प्रभार लेने से इनकार किए जाने की बात सामने आ रही है। इसके चलते व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश फिलहाल सफल होती नहीं दिख रही है।


अतिरिक्त प्रभार वाले 43 हल्कों में राजस्व कार्य प्रभावित होने से ग्रामीणों को जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि तहसील प्रशासन तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर सभी हल्कों में राजस्व कार्य सुचारु कराए, ताकि किसी छात्र या अभ्यर्थी का आवेदन केवल प्रमाण पत्र के अभाव में बर्बाद ना हो।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें