स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा-मुक्त बलरामपुर की दिशा में ऐतिहासिक कदम

बी पी त्रिपाठी ,बलरामपुर
बलरामपुर।नगर पालिका परिषद बलरामपुर में वर्षों से एकत्रित लगभग 65,000 मीट्रिक टन लिगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक एवं पूर्ण निस्तारण हेतु अत्याधुनिक प्रोसेसिंग मशीनरी की स्थापना के लिए मेरे निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ₹2 करोड़ 62 लाख 94 हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस अत्याधुनिक मशीनरी के माध्यम से वर्षों से एकत्रित कचरे के विशाल ढेरों की वैज्ञानिक पद्धति से छंटाई, प्रसंस्करण एवं समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
हमारा संकल्प स्पष्ट है बलरामपुर को स्वच्छ बनाएंगे, सुंदर बनाएंगे और स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएंगे



